उपयोग की शर्तें

rpsctest.com के उपयोग की शर्तें।

उपयोग की शर्तें (Terms & Conditions)

rpsctest.com पर आपका स्वागत है। इस वेबसाइट का उपयोग करके आप नीचे लिखी शर्तों से सहमत होते हैं।

1. हमारी सेवा

rpsctest.com राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं (REET, Teacher L-1/L-2, CET, RAS, EO/RO, Rajasthan Police) के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ उपलब्ध कराता है। हर सीरीज़ में अधिकतम 20 टेस्ट होते हैं, जिनमें 1 डेमो टेस्ट सभी के लिए निःशुल्क है। बाकी टेस्ट सशुल्क हैं।

2. अकाउंट

साइन अप करते समय आपको सही नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल देना होगा। आपका अकाउंट केवल आपके अपने उपयोग के लिए है। अपना पासवर्ड किसी से साझा न करें। एक अकाउंट को कई लोगों में बाँटना या खरीदी हुई सामग्री आगे बेचना मना है और ऐसा पाए जाने पर अकाउंट बंद किया जा सकता है।

3. भुगतान और पहुँच

सभी कीमतें भारतीय रुपये (₹) में हैं और भुगतान के समय दिखाई जाती हैं। भुगतान सफल होने पर चुनी हुई टेस्ट सीरीज़ आपके अकाउंट में खुल जाती है। हम कीमतें और ऑफर समय-समय पर बदल सकते हैं, पर खरीदी जा चुकी सीरीज़ की कीमत पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

4. सामग्री का अधिकार

इस वेबसाइट के प्रश्न, व्याख्याएँ, डिज़ाइन और अन्य सामग्री rpsctest.com की संपत्ति है। इसे कॉपी करना, स्क्रीनशॉट/PDF बनाकर बाँटना या व्यावसायिक उपयोग करना बिना लिखित अनुमति के मना है।

5. परिणाम और सटीकता

हम प्रश्न उपलब्ध सिलेबस और पैटर्न के आधार पर बनाते हैं, फिर भी किसी प्रश्न में त्रुटि संभव है। हमारे टेस्ट अभ्यास के लिए हैं। हम किसी परीक्षा में चयन या अंकों की गारंटी नहीं देते। आधिकारिक परीक्षा का अंतिम पैटर्न व सिलेबस सदैव संबंधित आयोग (RPSC/RSSB) की अधिसूचना के अनुसार माना जाएगा।

6. सरकारी संस्था से संबंध नहीं

rpsctest.com एक निजी शैक्षिक प्लेटफ़ॉर्म है। RPSC, RSSB, BSER या राजस्थान सरकार से इसका कोई संबंध नहीं है।

7. दुरुपयोग

वेबसाइट को हैक करने, स्वचालित प्रोग्राम से प्रश्न उतारने या सेवा बाधित करने की कोशिश करने पर अकाउंट बिना सूचना के बंद किया जा सकता है।

8. बदलाव और संपर्क

हम ये शर्तें बदल सकते हैं; बदली हुई शर्तें इसी पेज पर दिखेंगी। किसी भी प्रश्न के लिए संपर्क करें:

वेबसाइट: rpsctest.com

WhatsApp